छत्तीसगढ़

ओड़िशा जाने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 10 जून तक ये सात ट्रेनें रहेंगी रद… |


Train Cancel News: ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के खरियार रोड-नेवापरा सेक्शन ट्रैफिक कम पावर ब्लाक और रायपुर यार्ड का आधुनिकरण का काम शनिवार से शुरू हो चुका है। यह काम सात जून तक चलेगा। इसके चलते 10 जून तक रेलवे ने सात ट्रेनों को रद करने के साथ ही दो ट्रेनों को बीच में ही समाप्त करने का फैसला लिया है।



READ MORE- CG News: सीएम भूपेश बघेल राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन में होंगे शामिल…

इसी तरह से ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के बृंदामल स्टेशन यार्ड का आधुनिकरण का काम भी रविवार से शुरू हो चुका है। यह काम नौ जून तक चलेगा। इसके चलते भी कुछ ट्रेने प्रभावित रहेगी। ट्रेनें रद होने से ओड़िशा जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर पैसेंजर स्पेशल, रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेजर स्पेशल रद की गई थी जबकि रविवार को जूनागढ़ रोड से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 08276 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर स्पेशल को रद रहा।

पीक सीजन में पहले से गड़बड़ चल रही रेलवे की व्यवस्था ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे ने पूरी तरह बिगाड़ दिया है। इस वजह से रायपुर में यात्रियों की आवाजाही दोगुने से अधिक हो गई है।रविवार को रायपुर रेलवे स्टेशन के जनरल काउंटर में भारी भीड़ देखी गई। पूरा हाल यात्रियों से भरा हुआ दिखाई दिया। ऐसे हालात में हजारों यात्री भीषण गर्मी में तीन से चार घंटे देरी से चल रही एक्सप्रेस ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने दर्जनभर ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाया है, बावजूद इसके वेटिंग की सूची लगातार बढ़ती जा रही है।



Related Articles

Back to top button