छत्तीसगढ़

बस्तियों में पहुंच किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहा हाथी, गांव में दहशत का माहौल


बलरामपुर। बलरामपुर की बस्तियों में इन दिनों हाथी की दस्तक से खौफ का माहौल है। हाथी हर रात बस्तियों में पहुंच किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा रहा है। वन विभाग के मुताबिक यह हाथी अपने दल से भटक गया है। हालांकि वन विभाग ने काफी मेहनत से हाथी को जंगल की ओर भेज दिया है। फिर भी ग्रामीणों में खौफ बना हुआ है। वन विभाग की मानें तो रामानुजगंज फोरेस्ट रेंज में पिछले पन्द्रह दिनों से एक हाथी विचरण कर रहा है। आरागाही से पुरूषोत्तमपुर जाने वाले रास्ते पर हाथी दिखने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग को दी, जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रात में किसी तरह से हाथी को जंगल की तरफ खदेड़ा। ये हाथी रात के समय भोजन की तलाश में गांव की ओर रूख करता है। गांव में आकर ये हाथी किसानों के फसल को नुकसान पहुंचा रहा।



read also – दोस्तों का मजाक पड़ा भारी, भालू की दहशत में दो दोस्त गिरे 1000 फीट की ऊंचाई से

घने जंगलों से घिरा होने के कारण यहां आए दिन जंगली जानवर पहुंच जाते हैं। जिले की ज्यादातर आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में ही रह रही है। इस लिए हाथी भोजन की तलाश में बस्तियों तक पहुंच जाता है, जिससे इंसानों और वन्यजीव के बीच संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।



Related Articles

Back to top button