छत्तीसगढ़

पार्टियों में प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी , सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन


रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2023 के विधानसभा चुनाव में अभी कुछ महीने ही बचे है, लेकिन चुनाव के पहले ही पार्टियों में प्रवेश का सिलसिला लगातार जारी है। दरअसल राजधानी के कमल विहार स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित तमाम भाजपा नेता की मौजूदगी में सैकड़ों की संख्या में लोगों को भाजपा का गमछा पहनाकर सदस्यता दिलाई जा रही है। कुछ दिनों पहले ही अभिनेता अनुज शर्मा, पद्मश्री राधेश्याम बारले, पूर्व IAS राज्यपाल सिंह त्यागी सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा का दामन थामा था , वहीँ एक बार फिर सैकड़ों की तादात में लोग बीजेपी ज्वाइन कर रहे है, जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है।



read also- आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से दो जवान घायल, बेहतर उपचार के लिए चॉपर से रायपुर रेफर

 

 



Related Articles

Back to top button