Weather Update :इन राज्यों में बारिश को लेकर जारी हुआ अलर्ट, पढ़ें मौसम का ताजा हाल…

नई दिल्ली :दिल्ली-एनसीआर में मई के बाद जून की शुरुआत भी राहत भरी रही है। कई दिनों से तेज हवा व बारिश के कारण गुरुवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे दर्ज हुआ। दिल्ली के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
Weather Update : मौसम विभाग ने दो जून को भी 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, इसके बाद तीन जून से आसमान साफ होने लगेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
Read More- CG News : तालाब में डूबने से तीन भाइयों की गई जान, गांव में पसरा मातम…
Weather Update : मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 32.7 और न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में अधिकतम तापमान 32.5 व न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। डीयू केंद्र पर अधिकतम तापमान 29.4 व न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
Weather Update : वहीं, बारिश और आंधी की वजह से तापमान छह जून तक 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। सात जून से तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। तीन जून के बाद बारिश की संभावना भी नहीं है। मई में एक दो दिन ही तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। 26 मई से तो अधिकतम तापमान 32-35 डिग्री बना रहा।




