क्राइम

Cg weather update-राजधानी सहित इन शहरो मे जोरदार बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट…


राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में मौसम सुहावना बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसी के साथ मौसम विभाग ने कई जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है।

Read More- युवा पीढ़ी हो सशक्त, मिले सबको रोज़गार सुरक्षित भविष्य को लेकर, संकल्पित छत्तीसगढ़ सरकार – सीएम भूपेश

बता दें कि, दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा आ रही है। इसी के चलते प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कल प्रदेश का सबसे ज्यादा गर्म जिला धमतरी रहा। धमतरी में कल 41.8 डिग्री और राजधानी रायपुर में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया है।



Related Articles

Back to top button