मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 13,इस दिन ऑनएयर होगा रोहित का शो… |


Rohit Shetty का मशहूर रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 13वां सीजन जल्द ही ऑन एयर होने वाला है।

रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दर्शक इस शो में अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को खतरों का आमना सामना करते देखेंगे। यही नहीं, रोहित का यह शो कलर्स के रियलिटी शो टीआरपी लिस्ट में भी हमेशा टॉप पोजीशन पर रहता है। इस बार इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हो रही है। इस शो से जुड़े सेलेब्स सोशल मीडिया पर आए दिन अपने अनुभव साझा करते रहते हैं।

Read More- राजधानी में बड़ा हादसा, ट्रेन से गिरकर थर्ड जेंडर की मौत

Khatron Ke Khiladi 13: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी-13’ 17 जून से टीवी पर प्रसारित होगा। इस शो को दर्शक रात नौ बजे से देख सकेंगे। हालांकि, पहले यह खबर आ रही थी कि यह शो जुलाई से टीवी पर आएगा, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक फैंस को अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बता दें कि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।खतरों के खिलाड़ी को नए स्लॉट में शिफ्ट किया जाएगा

Khatron Ke Khiladi 13: खबर यह भी आ रही है कि इस शो के आने से शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाले शो ‘बेकाबू’ को रिप्लेस किया जाएगा। शालीन भनोट के इस शो ने अब तक दर्शकों के बीच अच्छी खासी लोकप्रियता बटोरी है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि अगर एकता कपूर के इस शो की टीआरपी अच्छी रही तो शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को नए स्लॉट में शिफ्ट किया जाएगा। अब इस बात की पुष्टि मेकर्स ही कर सकते हैं।



Related Articles

Back to top button