ऐसे करे निर्जला एकादशी का व्रत, होगी हर मनोकामना पूर्ण |

Nirjala Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। इस बार एकादशी व्रत कल है प्रत्येक एकादशी अपने आप में खास होती है और ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण मानी गई है। इसे निर्जला एकादशी कहा जाता है और इस साल यह व्रत 31 मई 2023, बुधवार के दिन पड़ रहा है। माना जाता है की इस दिन सच्चे मन से व्रत करने से मन की सारी मनोकामना पूरी होती है। हिंदू धर्म में एकादशी के दिन भगवान विष्णु और तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है और इस दिन खास तरीके से तुलसी का पूजन किया जाता है। हिंदू धर्म में लगभग हर घर में तुलसी का पौधा होता है और जहां तुलसी होती है वहां सभी देवताओं का वास माना गया है। हिंदी कैलेंडर के अनुसार हर माह दो एकादशी व्रत आते हैं और साल में कुल 24 एकादशी तिथि पड़ती हैं। इस साल यह व्रत 31 मई 2023, बुधवार के दिन पड़ रहा है। हिंदू धर्म में एकादशी के दिन तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है और खास तरीके से तुलसी का पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं तुलसी का महत्व और पूजन विधि।
निर्जला एकादशी का व्रत बहुत ही खास और कठिन होता है। इस दिन आँगन में लगे तुलसी का पूजन किया जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष स्थान है हिन्दू धर्मं में इसे पूजनीय माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है और इस लिए तुलसी के पौधे की पूजन करने से भी माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद मिलता है। इसलिए निर्जला एकादशी के दिन तुलसी की पूजा महत्वपूर्ण होती है और इसके बिना एकादशी की पूजा अधूरी मानी गई है।
ऐसे करे निर्जला एकादशी व्रत में पूजा
किसी भी व्रत में खुद की और पूजा स्थान की स्वच्छता बहुत जरूरी होती है इसलिए निर्जला एकादशी के दिन सुबह सूर्याेदय से पहले उठकर स्नान आदि करें और मंदिर को स्वच्छ कर ले । इसके बाद हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प करें और पूजा आरंभ करें। मंदिर में भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद तुलसी का पूजन किया जाता है। इसके लिए तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। हिन्दू धर्म में गंगा जल को सबसे पवित्र माना गया है तो जल में कुछ बूंदे गंगाजल की भी मिलाएं।
पूजा के दौरान करे इस मंत्र का जाप
इसके बाद तुलसी के पौधे को हल्दी व सिंदूर का तिलक लगाएं और घी का दीपक जलाएं , फिर पौधे के समक्ष ‘महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनीए आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते’ मंत्र का जाप करें। इससे माता तुलसी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। व्रत के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित होता है इसलिए गलती से भी यह काम न करें। ऐसा करने से माता तुलसी नराज हो जाती है।




