मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसरो (आईएसआरओ) द्वारा वर्ष 2020 के पहले मिशन संचार उपग्रह जीसैट-30 के सफलता पूर्वक प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी है।
आपको बता दें कि यह सैटेलाइट टेलीविजन अपलिंकिंग, डिजिटल सैटेलाइट खबर संग्रहण (डीएसएनजी), डीटीएच सैटेलाइट टीवी प्रसारण तथा टेली कम्युनिकेशन के क्षेत्र में विभिन्न कार्य करेगी।
गौरतलब है कि संचार उपग्रह जीसैट-30 को इसरो द्वारा शुक्रवार सुबह 2.35 बजे फ्रेंच गुआना के कौरू स्थित स्पेस सेन्टर युरोपियन राॅकेट एरियन 5-वीटी 252 से लाॅन्च किया गया।




