छत्तीसगढ़

पानी की तलाश में बस्ती में घुसे दो हिरण कुँए में गिरे , गांववालों ने वन विभाग को दी सूचना


अंबिकापुर । बढ़ती गर्मी की मार से न केवल इंसान परेशान है बल्की जंगल के जानवर भी परेशान है। गर्मी बढ़ने के कारण अब जल स्त्रोत भी सुख चुके है। जिस कारण वन्य प्राणी भी अब पानी की तलाश में गांवों की ओर प्यास बुझाने रुख कर रहे हैं। अम्बिकापुर वन परिक्षेत्र के अजिमा गांव में जंगल से भटक कर दो हिरण बस्ती में पानी की तलाश में आये लेकिन रेल्वे स्टेशन के पास कुँए में गिर गए।

read also – रमन राज में 17000 गायों की हत्या, 1677 करोड़ रू. का गौशाला के नाम पर घोटाला – कांग्रेस

बताया जा रहा है की ये हिरण सूरजपुर क्षेत्र के पिलखा पहाड़ से आए थे। ऐसे ही एक हिरण रेल्वे स्टेशन के पास सोनसाय के कुँए में गिरा गया। कुएं में गिरने के बाद हिरण निकलने के लिए छलांग मारकर प्रयास करता रहा, लेकिन थोड़ी बहुत ऊंचाई पर जाने के बाद वह नीचे गिर जाता। हिरण गिरने की सूचना मिलते ही गांववालों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। अम्बिकापुर वन विभाग की टीम मौके और एस डीआरएफ की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जैसे-तैसे हिरण का बाहर निकाला गया



Related Articles

Back to top button