छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से राशन दुकान में लगी आग |


गरियाबंद:- मैनपुर देवभोग अंचल में शाम 4 बजे से मौसम ने अपना मिजाज बदला जिसके बाद गरज के साथ बारिश होने लगी । अचानक देवभोग के कोसूमकानी गोदाम बिजली गिरने से गोदाम में आग लग गई है। पीडीएस गोदाम में बारदाना व राशन रखा हुआ था। हालांकि अभी तक कितना नुकसान हुआ इसका अनुमान नहीं लगाया जा सका है। घटना की सूचना मिलते ही देवभोग तहसीलदार जयंत पटले व सहायक खाद्य अधिकारी रवि कोमार्रा मौके पर पहुंच चुके हैं।

read also – पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 20 पुलिस कर्मियों का तबादला जाने किसका तबादला कहा



Related Articles

Back to top button