छत्तीसगढ़

बढ़ रहा प्रदेश का तापमान, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि हो सकती है


रायपुर। CG Weather Update : गर्मी ने अब अपना कहर बरसाना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों की बात करें तो प्रदेश में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। प्रदेश के बाकी शहरों में भी तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहा। जिससे काफी लोग लू का भी शिकार हो रहे हैं। सोमवार को राज्य के सभी शहरों में मौसम शुष्क रहा।

राजधानी रायपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस तापमान था। इसी तरह बिलासपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसी तरह जगदलपुर में 41.0, दुर्ग में 43.6 और राजनांदगांव में 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा । जगदलपुर का तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं, राजनांदगांव में भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। पेंड्रारोड और अंबिकापुर ही ऐसे स्थान हैं, जहां 40 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान रहा। पेंड्रारोड में 38.6 और अंबिकापुर में 39.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

read also – साउथ दिल्ली के अमृता स्कूल में बम रखने की धमकी, दिल्ली स्कूलों में बम होने की तीसरी बार मिली धमकी

आज सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में हल्के बादल छाए हुए हैं। लेकिन तापमान फिर भी बढ़ने का अनुमान है। इसी तरह बाकी शहरों में भी तापमान में वृद्धि संभावित है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों में मौसम शुष्क रहने की जानकारी दी है। यानी गर्मी बढ़ेगी। स्थानीय प्रभाव या किसी तरह के सिस्टम का असर नहीं होने से सभी शहरों में लू की स्थिति बन सकती है।



Related Articles

Back to top button