छत्तीसगढ़
हाथी ने बुजुर्ग महिला को पैरो तले कुचला, महिला की मौके पर दर्दनाक मौत

बालोद। CG NEWS : राज्य से इन दिनों जंगली जनवरो के रिहायशी इलाके में देखे जाने की कई खबरे सामने आ रही है। इसी बिच बालौद जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां डौंडी वन परिक्षेत्र में हाथी ने शौच करने गई बुजुर्ग महिला को पैरो तले कुचल डाला है। जानकारी के मुताबिक यह घटना मंगलवार आज सुबह करीब 5 बजे ग्राम कुंजकन्हार की है।
read also – सूरजपुर के करमपुर के रिहायशी इलाके में खुलेआम घूमता दिखा भालू , इलाके में दहशत का माहौल
महिला सुबह शौच करने तालाब किनारे गई थी। इस बीच उसका सामना दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने पहले महिला को सूंड से उठाकर पटका फिर पैरों से कुचलकर मौत की नींद सुला दिया। पुरी घटना बालोद के ग्राम कुंजकन्हार की है। बुजुर्ग महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। महिला का नाम गीता बाई ठाकुर (60) वर्षीय बताया जा रहा है। मृतिका के पति का नाम अरुण कुमार है और कुंजकन्हार उसका मायका है। ससुराल कांकेर जिले का ग्राम पोड है।



