अम्बिकापुर मे एनएसयूआई के छात्र नेताओ ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन मे एनएसयूआई के कार्यकर्ताओ ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुलता दहन किया।
बता दें कि जेएनयू टीचर एसोसिएशन की मीटिंग के दौरान छात्रों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी इसके बाद आगजनी और हिंसा हुई इतना ही नही इसके बाद तलवार, रॉड और डंडों से लैश सैकडों नकाबपोश आरोपियो ने परिसर में घुसकर जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष समेत प्रोफेसर सुचित्रा सेन पर हमला कर दिया था।
घटना को लेकर एनएसयूआई के प्रदेश संगठन के आव्हान पर छात्र नेताओ ने देश के पीएम और गृहमंत्री के खिलाफ हल्ला बोला।




