लाइफस्टाइल

फाडू फीचर्स के साथ आ रही है Tata Altroz सीएनजी कार, जानिए खासियत… |


Altroz CNG: नई दिल्ली: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. दरअसल, टाटा मोटर्स ने बीते ऑटो एक्सपो के दौरान सीएनजी सेग्मेंट में अपनी दो नई कारों को पेश किया था. जिसमें Altroz CNG और Punch CNG शामिल थीं.

Altroz CNG: हाल ही में कंपनी ने Altroz CNG की बुकिंग शुरू की थी, जिसे ग्राहक कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट या अधिकृत डीलरशिप के माध्यम से 21,000 रुपये का बुकिंग अमाउंट देकर बुक कर सकते हैं. अब इस कार के लॉन्च से पहले ही इसके कुछ डिटेल्स लीक हो गए हैं.

Altroz CNG: जानकारी के अनुसार, Altroz CNG को कुल 6 वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है, जिसमें से तीन वेरिएंट्स में सनरूफ दिए जा सकते हैं. इस कार का मौजूदा ICE (रेगुलर) मॉडल कुल 15 वेरिएंट्स में आता है. इसके अलावा इस कार में कुछ ख़ास फीचर्स को भी शामिल किया जाएगा, जो कि इसे बेहतर प्रीमियम सीएनजी कार के तौर पर पेश करेगा. बाजार में ये कार मुख्य रूप से Maruti Baleno CNG को टक्कर देगी.

Read More- Corona Update : छत्तीसगढ़ में सामने आए 160 नए कोरोना केस, 451 मरीज हुए स्वस्थ…

Altroz CNG: जहां तक लुक और डिज़ाइन की बात है तो जो मॉडल कंपनी ने ऑटो एक्सपो में शोकेस किया था, वो काफी हद तक रेगुलर हैचबैक जैसा ही है. इसके एक्सटीरियर में iCNG बैज के अलावा अन्य कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. हालांकि इसके बूट में थोड़ा अंतर जरूर देखा जा सकता है, क्योंकि इसके बूट में डुअल-सिलिंडर दिया गया है. 60 लीटर के बड़े सिलिंडर के बजाय इसमें 30 लीटर की धारिता के दो सिलिंडर दिए गए हैं.

Tata Altroz CNG की खास बात ये है कि, सीएनजी कार होने के बावजूद इसमें आपको बूट-स्पेस (डिग्गी) से कोई समझौता नहीं करना होगा. इसमें सीएनजी सिलिंडर को बूट के नीचे स्थापित किया गया है और ऊपर से एक मजबूत ट्रे दी गई है, जो इसके बूट को ऊपर-नीचे दो हिस्सों में बांटता है. टाटा मोटर्स का दावा है कि ये देश की पहली सीएनजी कार है जो कि डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी के साथ आ रही है.



Related Articles

Back to top button