रात में देर से भोजन यानी शरीर में इस गंभीर बीमारी को न्योता! पढ़ें एक्सपर्ट्स की राय… |

Study: नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो चला है। प्रतिदिन हम क्या, कितनी मात्रा में और कब खाते हैं, ये तीनों ही स्थितियां सीधे तौर पर सेहत को प्रभावित करती हैं। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को भोजन की पौष्टिकता का ध्यान रखते हुए सही समय पर भोजन करने पर भी जोर देते हैं।
Study: भोजन के सही समय का सीधा असर मेटाबॉलिज्म पर होता है जो पाचन से लेकर शरीर के स्वस्थ वजन तक के लिए आवश्यक है। यदि आप भी देर से भोजन करते हैं, या फिर कई बार एक समय का भोजन नहीं कर पाते हैं, तो इस बारे में गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
Read More- Share Market Closing : शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, 5 शेयरों ने निवेशकों को किया मालामाल…
Study: कई अध्ययनों में शोधकर्ता सही समय पर भोजन को लेकर लोगों को जागरूक करते रहे हैं। हालांकि लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण अधिकतर लोगों के लिए समय का सामंजस्य बैठा पाना कठिन हो सकता है। ऐसे में दिन में देर से लंच और देर रात खाने की आदत बनना भी स्वाभाविक है, पर यह सेहत के लिए किस प्रकार से नुकसानदायक हो सकती है। कैसे? आइए जानते हैं।
Study: अनुसंधानों से पता चलता है, भले ही आप पूर दिन कम कैलोरी का लक्ष्य बनाकर चलते हैं, पर अगर भोजन का समय ठीक नहीं है तो इसके कारण भी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। हमारे भूख के लिए ग्रेलिन हार्मोंन की विशेष भूमिका होती है, यह हार्मोन आपके मस्तिष्क को संकेत देता है कि आपको भूख लगी है और खाने का समय हो गया है।




