MPNews – ट्रैफिक चेकिंग के दौरान ट्रक से 1600 पेटी बीयर बरामद, 42 लाख की अवैध शराब जप्त

छतरपुर में चेकिंग के दौरान ट्रक से अवैध रूप से लाई जा रही शराब पकड़ी गई है। यह शराब भोपाल से छतरपुर लाई गई थी जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पकड़ा है। पकड़ी गई शराब की कीमत तकरीबन 42 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महोबा रोड का है, जहां ट्रैफिक चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस ने ट्रक को पकड़ा। साथ ही ट्रक चालक से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दे पाया। जबकि शराब परिवहन का परमिट समाप्त हो गया था।
इस आधार पर पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। जहां अधिकारियों ने ट्रक में रखी 1600 पेटी बीयर जब्त की तो वहीं चालक के खिलाफ कोतवाली थाने में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
ट्रैफिक की चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 1600 पेटी बीयर बरामद हुई है जिसकी कीमत 42 लाख है। कागजात वैध नहीं थे जिसके चलते कार्रवाई की गई है। ड्राइवर को गिरफ़्तार किया गया है, जांच जारी है: अमित सांघी, एसपी, छतरपुर (31/03) pic.twitter.com/Frs2Le65J1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 1, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




