‘काजू वाले दूध’, के जाने ये फायदे …. |

पिछले कुछ सालों में काजू वाले दूध की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। काजू वाला दूध पीने के बहुत से फायदे है। इससे काफी स्वास्थ्य लाभ होते हैं। काजू वाला दूध कई बीमारियों को पैदा होने से रोकने में आपकी मदद कर सकता है। दूध में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। वहीं, काजू में विटामिन के, मैग्नीशियम, विटामिन बी6 और मैंगनीज जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन तत्वों से हड्डियां मजबूत होती हैं। वृद्ध और वरिष्ठ लोग जोड़ों और हड्डियों के दर्द को दूर करने के लिए काजू वाला दूध का सेवन कर सकते हैं।
काजू का दूध एक मलाईदार और पौष्टिक दूध होता है। इस दूध को मलाईदार बनाने के लिए पानी के साथ भीगे और निथारे हुए काजू को मिलाया जाता है। दूध में कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर मात्रा में होते है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है।
काजू वाले दूध के फायदे -:
1.आंखों के लिए फायदेमंद: ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर काजू का दूध फ्री रेडिकल्स की वजह से आंखों को होने वाले सेलुलर डैमेज को रोकने में मदद करता है। काजू वाले दूध का सेवन करने से मॉक्यूलर डिजनरेशन का खतरा कम रहता है, जो आंखों को खराब करने का कारण बनता है।
2. हड्डियों के लिए फायदेमंद: कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि काजू का दूध पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है जिसकी मौजूदगी के कारण ये हड्डियों को सुरक्षा प्रदान करता है। इसमें विटामिन K भी होता है, जो हड्डियों को बनाने वाला एक बेहतरीन तत्व है।
3. दिल के स्वास्थ्य में करता है सुधार: काजू वाले दूध में सेचुरेटेड फैट कम और अनसेचुरेटेड फैट ज्यादा होता है। यही वजह है कि काजू वाला दूध दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है। ये एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो दिल की बीमारी के खतरे को बढ़ाने का काम करता है। काजू कॉपर और विटामिन E से भरपूर होता है। ये दोनों ही ब्लड वैसल्स के कामकाज के लिए अच्छे होते हैं।
4. वजन घटाने में मददगार: काजू का दूध विटामिन B से भरपूर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट मेटाबोलिज्म के लिए जरूरी है. यह वजन को घटाने में मदद कर सकता है।
5. इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा: काजू वाले दूध में जिंक होता है, जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है. साथ ही साथ इसके हाई एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर में सूजन को कम करने में भी मदद कर सकते हैं.
6. बाल और स्किन के लिए फायदेमंद : काजू आपकी त्वचा, बालों और शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें आयरन और जिंक भरपूर होता है। ये विटामिन सी, जिंक, मैग्नीशियम, सेलेनियम और आयरन से भरपूर होते हैं। इस लिए ये त्वचा के निखार के लिए फायदेमंद हैं। इसमें कॉपर और फास्फोरस अधिक मात्रा में होता है। ये बालों के लिए भी फायदेमंद है।




