छत्तीसगढ़

बिलासपुर – मिट्टी का टीला भरभराकर गिरा मजदूर के ऊपर, अवैध मिट्टी खनन में लगे मजदूर की मौत


बिलासपुर में अवैध मिट्टी खनन में लगे मजदूर की मिट्टी धसने से मौत हो गयी है. मजदूर की मौत के बाद इस गंभीर मामले पर पर्दा डालने ट्रैक्टर मालिक ने शव को बाइक पर लेकर मृतक के घर पहुंच गया और 50 हजार देकर मामला दबाने की कोशिश करने लगा पीड़ित पक्ष ने न्याय पाने प्रशासन से गुहार लगाई है।

दरअसल, सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम परसाही निवासी विष्णु सिदार गांव के ही जगत सिदार नामक व्यक्ति के ट्रैक्टर में पिछले कई वर्षो से मजदूरी का काम पर जीवन यापन करता था। दो दिन पहले ट्रैक्टर मालिक जगत सिदार केे पुत्र के साथ ग्राम ऊनि के पास मिट्टी खुदाई करने गया था, मिट्टी की खुदाई की जा रही थी।

इसके बाद अचानक से ऊपर सेे मिट्टी का टीला भरभरा कर नीचे काम कर रहे विष्णु सिदार के ऊपर गिर गया जिससे विष्णु की मिट्टी मे दबकर मौक़े पर ही मौत हो गईं। जिसे देख ट्रैक्टर ड्राइवर डर गया और इस घटना की जानकारी ट्रैक्टर मालिक अपने पिता को दी जिसके बाद ट्रैक्टर मालिक जगत सिदार अपने एक अन्य साथी के साथ घटनास्थल पहुंचे।

शातिर तरिके से बगैर पुलिस को सुचना दिए ही मिट्टी के ढेर मे दबे विष्णु के शव को घटनास्थल से बाइक मे बैठा कर घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर मृतक के घर ग्राम परसाही लेकर पहुंचे और परिजनो को दुर्घटना वस विष्णु की मौत होने की जानकारी दी एवं मामले को रफादफा करने के एवज मे तत्काल 50 हजार देने का दबाव बनाया।

इसके बाद मृतक के भाई द्वारा मना करने पर वहां से चलते बने, परिजनों ने सीपत पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।सूचना पर सीपत पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर शव की पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया जिसका परिजनो द्वारा दाह संस्कार भी कर दिया।

वहीं सीपत पुलिस घटना की जांच करने छोड़ उल्टा ट्रैक्टर मालिक के ऊपर मेहरबान नजर आ रही है ना तों अभी तक अवैध खनन करने गए ट्रैक्टर चालक के ऊपर कोई अपराध दर्ज किया गया है और न ही शव को घटनास्थल से उठाने का कोई कारण पूछा गया जो समझ से परे है। पूरी घटना के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान उठाया है।



Related Articles

Back to top button