कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी, कवि बोले ऐसे कौन लवणासुर हो

देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है. साथ ही उन्हें दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर टिप्पणी नहीं करने की भी चेतावनी दी गई है. कुमार विश्वास को ईमेल भेजकर टिप्पणी की थी.
ईमेल करने वाले व्यक्ति ने भगवान राम के लिए बेहद अपमानजनक बात कहते हुए उनकी महिमामंडन नहीं करने की चेतावनी दी है. साथ ही धमकी देने वाले शख्स ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कुमार विश्वास से बेहतर बताते हुए उनपर टिप्पणी नहीं करने की चेतावनी भी दी है. प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि शख्स ने ईमेल में लिखा है, “मैं शहीद उधम सिंह की शपथ खाता हूं कि तुझे मारूंगा।
एसपी सिटी-2 ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इंदौर के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है. जिसने प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को धमकी भरे मेल अभद्र टिप्पणी करते हुए भेजे थे। अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।
अब उन्हें और उनके चिंटुओं मेरे द्वारा मेरे राघवेंद्र सरकार राम का महिमामंडन करना पसंद नहीं।कह रहे हैं “मार देगें” 😲 ये सब ठीक है पर अपने चिंटुओं को बोलो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को गाली न बकें। अपना काम करो नहीं तो याद रखो रावण तक का वंश नहीं बचा ,तुम ऐसे कौन लवणासुर हो ?😊
अब उन्हें और उनके चिंटुओं मेरे द्वारा मेरे राघवेंद्र सरकार राम का महिमामंडन करना पसंद नहीं।कह रहे हैं “मार देगें” 😲 ये सब ठीक है पर अपने चिंटुओं को बोलो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम को गाली न बकें। अपना काम करो नहीं तो याद रखो रावण तक का वंश नहीं बचा ,तुम ऐसे कौन लवणासुर हो ?😊 pic.twitter.com/rZKdvYZce0
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) November 20, 2022
इंदौर के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया गया है। इन्होंने प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास को धमकी भरे मेल अभद्र टिप्पणी करते हुए भेजे थे। अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में जेल भेजा जा रहा है: ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, एसपी सिटी-2, ट्रांस हिंडन, गाज़ियाबाद pic.twitter.com/1bjUgkJlRT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




