बिलासपुर के कानन पेंडारी जू में बड़ी घटना, शेर के केज में कूदा युवक

बिलासपुर के कानन पेंडारी जू में बड़ी घटना सामने आई है । जूकीपर व डिप्टी रेंजर की तत्परता से शेर के बाड़े में कूदे युवक की जान बचा ली गई,जिससे बड़ा हादसा टल गया है। मामला शनिवार की बताई जा रही है। युवक को बाड़े में कूदता देख वंहा पहुंचे पर्यटक घबरा गए और डर से चिल्लाने लगे।
इस बीच पर्यटको में हड़कंप मच गया।ड्यूटी में तैनात जूकीपर ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी और भागते हुए केज के पास पहुंचा, खुले में घूम रहे शेर को केज के अंदर लाया गया। उसके बाद युवक को बाहर निकाल लिया गया. यदि एक मिनट भी बचाव कार्य में विलंब होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। युवक कुंतल भिमटे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मगरपारा का रहने वाला है ।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से वह व्यक्ति मानसिक रूप से बीमार चल रहा है।फिलहाल जु प्रबन्धन ने युवक को रेस्क्यू कर उसपर 10 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है ।




