बजा टीम इंडिया का डंका, दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिल्ली में खेले गए टेस्ट मैच में छह विकेट से हरा दिया है. टीम इंडिया ने लगातार चौथी बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. भारत को जीत के लिए 115 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने तीसरे दिन के खेल में ही हासिल कर लिया. टीम इंडिया की जीत के हीरो रवींद्र जडेजा रहे जिन्होंने दूसरी पारी में सात विकेट चटकाकर कंगारुओं की कमर तोड़ दी. जडेजा की बॉलिंग का ही कमाल था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सुबह के सत्र में अपने नौ विकेट खो दिए. पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी में 113 रनों पर ही सिमट गई. फिर रोहित शर्मा के ताबड़तोड़ 31 रनों ने टारगेट को आसान बना दिया. भारत को जीत के लिए 115 रन का टारगेट मिला था, क्योंकि मेहमानों को पहली पारी में एक रन की बढ़त मिली थी, जिसे भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. चेतेश्वर पुजारा और कप्तान रोहित शर्मा ने 31-31 रन बनाए. विराट कोहली ने 20 रन की पारी खेली.
रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर तूफानी 31 रन बनाए
भारत के लिए दूसरी पारी में रोहित शर्मा ने 20 गेंदों पर तूफानी 31 रन बनाए. वहीं चेतेश्वर पुजारा ने भी नाबाद 31 रनों की उपयोगी पारी खेली. इससे पहले कोहली को टॉड मर्फाी ने स्टंप आउट कर दिया. कोहली ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 20 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी महज 113 रन पर समेट दी
इससे पहले मेजबान टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी महज 113 रन पर समेट दी. यहां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज भारतीय स्पिन जोड़ी आर अश्विन और रवींद्र जडेजा का सामना नहीं कर सके. इन दोनों गेंदबोजों ने ही पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को पवेलियन भेज दिया.
95 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ी आउट हो चुके थे
दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 61/1 के अपने स्कोर के साथ शुरुआत की. ट्रेविस हेड (39) और मार्नस लाबुशेन (16) क्रीज पर थे. यहां ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने स्कोर में 4 ही रन जोड़ सकी थी कि अश्विन ने ट्रेविड हेड (43) को चलता कर दिया. इसके बाद स्टीव स्मिथ और लाबुशेन ने 20 रन की साझेदारी की ओर फिर स्मिथ (9) भी अश्विन का शिकार बन बैठे. यहां से लाबुशेन और मैट रैनशॉ ने स्कोर को 95 रन तक पहुंचाया ही था कि लाबुशेन (35) को जडेजा ने बोल्ड कर दिया. इसके बाद 95 के ही कुल योग पर बैक टू बैक तीन विकेट और गिरे. मैट रैनशॉ (2), पीटर हैंड्सकॉम्ब (0) और कप्तान पैट कमिंस (0) थोड़ी भी देर पिच पर नहीं टिक सके. रैनशॉ को अश्विन ने और पीटर और कमिंस को जडेजा ने पवेलियन भेजा. हालत यह थी 95 रन पर ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ी आउट हो चुके थे.
जडेजा ने 42 रन देकर 7 विकेट झटके
इसके बाद एलेक्स कैरी और नाथन लायन ने 15 रन की साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को 100 के पार पहुंचाया. यहां एलेक्स कैरी (7) को जडेजा ने बोल्ड कर दिया. इसके बाद नाथन लायन (8) और मैथ्यू कुहनेमैन (0) भी जडेजा का ही शिकार बने. इस तरह ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 113 रन पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने 42 रन देकर 7 विकेट झटके, वहीं अश्विन ने 59 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए.
भारत न… 2023-02-19 13:48:36
#AUSvIND दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया।
भारत ने 4 मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली है। pic.twitter.com/seH03XF16b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2023
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




