Cancer Day article – गुटका गुड़ाखू खैनी सब जानलेवा, सरकार को रोकथाम के लिए करनी चाहिए पहल

आज डा.वाघ की वाल पर हम कैंसर दिवस पर इसी पर ही बात करेंगे । यह बिमारी का डर ही इतना है की किसी भी आदमी के पैर के नीचे की जमीन खिसक जाती है । इसे हिंदी मे कर्कट रोग कहते है । यह बिमारी भी केकड़े के समान ही किसी भी इंसान को चारो तरफ से अपने जकडन मे लेती है । यह जकडन इतना कडा रहता है की इससे बाहर आना असंभव रहता है । पर समय बदला है इसमे अनुसंधान भी बहुत हुए है जिससे दवा सर्जरी के कारण यह असाध्य बिमारी से काफी लोगो को राहत मिल रहा है । इस पर तो पश्चिम देश वैकसीन की तरफ भी बढ रही है जिससे इस बिमारी पर निजात मिल सके । इस देश मे इस व्याधी पर टाटा मेमोरियल ने उल्लेखनीय कार्य किया है । इस देश मे वह आशा की एक मात्र किरण बनकर उभरी थी । पर अब इसमे बहुत चिकित्सक व संस्थान काम कर रहे है । वैसे शासकीय स्तर पर भी इस पर बहुत काम किया गया है । इस बिमारी की खासियत यह है की आर्थिक रूप से जहां तोडती है वही शारीरिक रूप से तो इतनी तकलीफ देती है की सुनकर ही सिहरन होने लगती है । अभी तो कुछ दिन पहले ही मेरे घनिष्ठ मित्र की लडकी जो बहुत कम आयु की थी इस परिवार को इस तकलीफ से गुजरना पडा । पर भगवान की कृपा है की वह बच्ची स्वस्थ हो गई । तंबाखू कैंसर की जननी है । इसलिए सिगरेट पर सरकार चेतावनी छापकर अपनी खाना पूर्ति कर लेती है । पर इस बिमारी को अभी निम्न वर्ग मे कुछ संभ्रांत लोग-बाग मे भी गुटखा गुडाखू के कारण यह जानलेवा बिमारी आज के समय का सबसे मुख्य कारण मे एक है । विशेषकर मुंह का कैंसर तो देखने मे मिलता है । पर इस पर जन जागरण के बाद भी लोगो की कोताही ही इस बिमारी की व्यापकता का मुख्य कारण है । पर गुटका गुडाखू के खिलाफ सरकार की कार्यवाई जो अपेक्षित है वह जमीनी स्तर पर दिखाई नही देती । गुटका खाने की लत बन जाती है । खुलेआम बेशरम स्टारो द्वारा विज्ञापन भी आम लोगो को आकर्षित करने का एक कारण है । दुर्भाग्य है राजस्व के लिए किसी की भी सरकार हो कोई खिलाफत नही करता । वही राजनीतिक रूप से ये लोग इतने सुदृढ रहते है की कोई भी विरोध नक्कारखाने की तूती की आवाज बनकर रह जाता है । पुनः विषय पर आया जाए इस बिमारी के मुख्य स्त्रोत के खिलाफ जब तक कोई कडी कार्यवाई नही होगी इस पर रोक थाम बहुत मुश्किल है । विषय बहुत बडा है बस इश्वर हम सबको इससे बचाकर रखे इसी आशा के साथ ।
बस इतना ही
डा. चंद्रकांत रामचन्द्र वाघ





