छत्तीसगढ़

पलारी – निर्माणाधीन मकान में पानी तराई करने के दौरान करेंट से युवक की मौत


कुश अग्रवाल पलारी। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम देवसुंदरा में निर्माणाधीन मकान में पानी तराई करने के दौरान मँगलवार को दोपहर करीब 12 बजे करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

ग्राम देवसुंदरा निवासी मृतक युवराज वर्मा पिता पंचराम वर्मा 22 वर्ष प्रतिष्ठित परिवार से है जिसकी गांव में ही युवराज ट्रेडर्स एवम मेडिकल स्टोर्स है,आज अपने निर्माणधीन मकान के छत के ऊपर चढ़कर पाइप से पानी डाल रहा था कि तभी मकान के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने की से बुरी तरह से झुलस गया जिससे युवक की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक पुरषोत्तम कुर्रे ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत हो गई है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए पलारी लाया गया तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।





Related Articles

Back to top button