अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की हुई शादी, सुनील शेट्टी और भाई अहान ने बांटी मिठाई

एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में इंटीमेट तरीके से हुई. इस बीच अथिया शेट्टी के पिता और बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी मीडिया से मुलाकात करने बाहर आए. उन्होंने पेस्टल पिंक कलर की धोती और कुर्ता पहना हुआ है.
सुनील के साथ उनके बेटे अहान शेट्टी भी नजर आए. दोनों ने पैपराजी को मिठाई दी. इस बीच उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि केएल राहलु उनके परिवार का हिस्सा बन गए हैं.
वहीं, पैपराजी से बात करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि वो केएल राहुल के ससुर नहीं बल्कि पिता बनना चाहते हैं. उन्होंने ये भी बताया कि अथिया और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद होगा.
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




