उत्तर प्रदेश

अश्लील वीडियो बनाकर दो दोस्त करते रहे दो सालों तक दुष्कर्म, बीएससी की छात्रा की दर्दभरी दास्तां सुन लोगों के उड़े होंश


उत्तर प्रदेश के हरदोई में अश्लील वीडियो के जरिए लगातार दो सालों से एक छात्रा का यौन शोषण और ब्लैकमेल किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप हैं कि 2 सालों से दो युवकों द्वारा लगातार उसका शारीरिक शोषण किया जा रहा था और उसके बाद अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया.

बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा का आरोप है कि वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपने गांव से साइकिल से हरदोई में एक कोचिंग संस्थान जाती थी. कोचिंग जाने के दौरान गांव के ही दो युवक  योगेश सिंह उर्फ़ बबलू और प्रद्युम्न मिश्रा उसके पीछे आते थे. इस वजह से उनकी दोस्ती हो गई.

छात्रा का आरोप है कि एक दिन कुछ नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों युवकों ने अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया था. इसके बाद  से दोनों आरोपी युवक उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे. वो उसे अलग-अलग जगहों पर बुलाकर उसका रेप करते रहे.

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button