छत्तीसगढ़
निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी का काम कर रही महिला की करेंट के चपेट में आने से हुई मौत |

गिरिश गुप्ता गरियाबंद:- देवभोग से एक बड़ी ख़बर आ रही है जहां बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई.. महिला देवभोग के राधेश्याम अग्रवाल के निर्माणाधीन भवन में मजदूरी का काम करने आई थी इसी दौरान वह बिजली की चपेट में आ गई।
इसके बाद महिला बिजली के सम्पर्क में आते ही बेहोश हो गई.. इसके बाद राधेश्याम अग्रवाल और साथी मजदूरों ने तत्काल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जहाँ डॉक्टर ने जाँच के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया।

मामले की ज्यादा जानकारी देते हुए देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की टीम ने महिला बनीता यादव (40) की मृत घोषित किया। उन्होंने बताया कि बिजली के चपेट में आने से महिला की मौत हुई है.. बहरहाल मामले की सुचना पर देवभोग पुलिस भी अस्पताल पहुँच गई है और पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है..




