Breaking News

कसडोल में 15 दिन के अंदर दूसरी बार हो गई चाकूबाजी, इलाके में लगातार हो रही चाकूबाजी


कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – महानगरों की तर्ज पर आजकल कस्बाई इलाको में चाकू बाजी के मामले बढ़ने लगे है। कसडोल थाना क्षेत्र के नगर पंचायत लवन में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हो गई. कसडोल थाने से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी जीवन कुमार वर्मा पिता ढालूराम वर्मा उम्र 20 वर्ष साकिन मुंडा दिनांक 3:12 22 को अपने साइकिल से अपने दोस्त के साथ लवन कॉलेज की पढ़ाई कर वापस घर जा रहा था की तभी कॉलेज रास्ते में दो लोग एक स्कूटी में खड़े थे.

प्रार्थी से किसी लड़के के बारे में पूछने पर नहीं जानना बोलने पर कॉलेज में घूमने आते हो कहते हुए गाली गलौज करने लगे एवं अपनी स्कूटर को उनके साइकिल के सामने खड़े कर आरोपी शेखर साहू जिसे प्रार्थी का दोस्त पहचानता था, गाली गलौज करते हुए हाथ थप्पड़ से मारने लगा , तभी शेखर साहू का साथी पीछे से आया और अपने पास रखें चाकू से इसके बाया जंघा में मारकर चोट पहुंचाया।

जिसके बाद प्रार्थी ने कॉलेज में अपने अध्यापकों को अपने ऊपर हुए हमले के बारे में बताया और सीएचसी लवन से प्राथमिक उपचार कर रिपोर्ट लिखाने आया। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 1039/22 धारा 294 323 34 भादवी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप निरीक्षक उमेश वर्मा के नेतृत्व में चौकी लवन से रिपोर्ट के बाद दोनों आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी। जो पुलिस के डर से छिपते फिर रहे थे।

आरोपी राहुल साहू से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा स्कूटी वाहन क्रमांक cg 22 M 2548 को बरामद कर जप्त किया गया,





Related Articles

Back to top button