Breaking News

अब 25 दिसंबर तक बोर्ड परीक्षा के छात्र जमा कर सकेंगे परीक्षा फॉर्म


बोर्ड परीक्षा के प्राइवेट विद्यार्थीयों के लिए सामान्य शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने का आज अंतिम दिन है। सभी परीक्षार्थी आज सामान्य शुल्क के साथ आज फॉर्म जमा कर सकेंगे। इसके बाद छात्र 1 से 15 दिसंबर तक 770 रुपए लेट फीस के साथ अपना परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा एक और बड़ा निर्णय लिया गया है। जो छात्र 15 दिसंबर तक फॉर्म जमा नहीं कर पाएंगे वो 15 से 25 दिसंबर तक 1540 रुपए विशेष विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने विद्यार्थियों के लिए यह अतिरिक्त विकल्प ढूंढा है।





Related Articles

Back to top button