जानिए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सब्जी के दाम, यें सब्जियां हैं सस्ती

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम आज काफी कम है. टमाटर सस्ता हुआ है. सूप बनाकर पिया जा सकता है. प्याज के दाम सस्ते हैं. आलू के दाम कंट्रोल में हैं. पत्ता गोभी गांठ गोभी के दाम भी कम हुए हैं.
वहीं अदरक भी सस्ती हुई है. तो चाय में भरकर अदरक डालिए और हल्के सर्दी जुकाम को बाय बाय कहिए. हरी मिर्च के दाम भी गिरे हैं. धनिया पत्ती भी पिछले दिनों के मुकाबले कुछ सस्ती हुई है. मूली भी सस्ती हुई है. गर्मागर्म मूली के पराठे बनाइए और धनिया मिर्च की चटनी के साथ खाइए. कुल मिलाकर कम खर्च में मार्केट से झोले भरकर सब्जी लाने का मौसम आ गया है.
रायपुर में सब्जियों के दाम vegetable price raipur
सब्जियां रेट (प्रति किलो) सब्जियां रेट (प्रति किलो सब्जियां रेट (प्रति किलो
प्याज ₹ 30 बरबटी ₹ 20 पत्तेदार सब्जियां ₹ 40
आलू ₹ 30 भिंडी ₹ 30 गांठ गोभी ₹30
टमाटर ₹ 25 बींस ₹ 40 फूल गोभी ₹ 30
बैंगन ₹ 25 अदरक ₹ 80 मूली ₹ 20
करेला ₹ 20 हरी मिर्च ₹ 40 मुनगा ₹ 40
पत्ता गोभी ₹ 30 धनिया पत्ती ₹ 100 कुंदरू ₹ 20
लौकी ₹ 20 लहसुन ₹80 गिलकी ₹ 30
कद्दू ₹ 20 नींबू ₹10 ( 4 ) खीरा ₹ 20
शिमला मिर्च ₹ 30 केला (कच्चा) ₹ 20 कच्चा केला ₹30
ककड़ी ₹ 30 चुकंदर ₹ 30 जिमिकांदा ₹30
फलों के रेट
फल रेट (प्रति किलो दर्जन )
सेव ₹ 60
केला ₹40 दर्जन
अनार ₹ 100
संतरा 40





