राशन कार्ड में अधिकारी ने दत्ता की जगह लिख दिया कुत्ता तो बिफर गया शख्स, लगा अधिकारी के सामने भौंकने

पश्चिम बंगाल में एक शख्स ने अधिकारी के सामने अनोखे तरीके से विरोध किया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शख्स अधिकारियों के सामने कुत्ते की तरह भौंकने जैसे व्यवहार कर रहा है। शख्स का नाम श्रीकांति दत्ता है, जिसके राशन कार्ड में उपनाम (सरनेम) दत्ता की जगह गलती से कुत्ता लिखा गया।
हालांकि उसने अपना उपनाम सही कराने के लिए कई बार प्रयास भी किया, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। श्रीकांत के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वह अपने क्षेत्र के बीडीओ के सामने कुत्ते की तरह भौंकने की हरकत करता नजर आ रहा है।
मामले पर बात करते हुए श्रीकांति ने कहा कि उसने बीडीओ के सामने तीन बार राशन कार्ड में उपनाम (सरनेम) सुधारने के लिए आवेदन किया। मेरा नाम श्रीकांति दत्ता के बजाय श्रीकांति कुत्ता लिख गया था। मैं इस वजह से मानसिक रूप से परेशान भी हो गया था। श्रीकांति ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे कहा था कि यह गलत प्रिंट हो गया है ठीक करा देंगे। लेकिन बांकुड़ा प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नाम संशोधित न होने के बाद श्रीकांत दत्ता ने स्थानीय अधिकारियों के सामने कुत्ते की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया।
#TrendingNow #ViralVideo #Viral #viraltweets #Trending #trend
राशन कार्ड में अधिकारी ने दत्ता की जगह लिख दिया कुत्ता तो बिफर गया शख्स, लगा अधिकारी के सामने भौंकने pic.twitter.com/DoqchSIE7n— Cgtop36 (@cgtop36) November 20, 2022
श्रीकांति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं शनिवार को अपना उपनाम ठीक कराने बीडीओ ऑफिस गया था। वहां बीडीओ को देखकर मैं उनके सामने कुत्ते की तरह ही बर्ताव करने लगा। उन्होंने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया और भाग गए। श्रीकांति ने आगे कहा कि हम जैसे लोग कितनी बार अपना काम छोड़ेंगे और सुधार के लिए आवेदन करने यहां आएंगे।
मैं BDO के सामने कुत्ते की तरह बर्ताव करने लगा। उन्होंने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया और वहां से चले गए। हम जैसे आम लोग कितनी बार काम छोड़कर सुधार के लिए आवेदन करने जाएंगे?: श्रीकांत दत्ता pic.twitter.com/9JLoBpunVb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.




