इंडियन ऑयल टर्मिनल में लगी आग, 11 दमकल की गाडियां मौके पर |

बिहार की राजधानी पटना के सिपारा में इंडियन ऑयल के डिपो में सोमवार देर रात आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
आग की खबरों के बीच जिले के वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीमें भी पहुंच गई हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के स्पेशल टेक्नीशियन भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल पाइपलाइन में आपूर्ति रोक दी गई थीं।
#UPDATE इंडियन ऑयल टर्मिनल बिल्कुल सुरक्षित है। घटना डिपो के आसपास के एक परिसर में हुई और दमकल कर्मियों ने उस पर काबू पा लिया है: इंडियन ऑयल pic.twitter.com/yy50MprlY9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 8, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





