Breaking News

रायपुर – खाली प्लाॅट से लावारिस हालत में मिला प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का जखीरा, पुलीस भी हैरत में


लावारिस हालत में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का जखीरा जप्त किया गया। थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित खाली प्लाॅट से लावारिस हालत में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का जखीरा मिला। लगभग 60 हजार नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त किया गया। जप्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का खुदरा मुल्य लगभग 07 लाख रूपये है। विगत 20 दिनों में रायपुर पुलिस द्वारा लाखो रूपये कीमत की 3,20,000 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त किया जा चुका है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम देव चरण पटेल के नेतृत्व में थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस टीम द्वारा थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत अमलीडीह स्थित खाली प्लाॅट में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट का जखीरा बरामद किया गया। उक्त प्रतिबंधित नशीली टेबलेट किसका है, इस संबंध में जांच की जा रही है। जो प्रतिबंधित नशीली टेबलेट प्राप्त हुए है वह थाना टिकरापारा एवं आजाद चैक में पूर्व में पकड़े गये कंपनी के ही प्रतिबंधित नशीली टेबलेट है।

पुलिस टीम द्वारा लगभग 60 हजार नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जिसका खुदरा मुल्य लगभग 7,00,000/- रूपये है को धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त की गई है तथा जांच लगातार जारी है। रायपुर पुलिस द्वारा विगत 20 दिनों में थाना आजाद चैक, थाना टिकरापारा, थाना तेलीबांधा एवं थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में लाखो रूपये कीमत की 3,20,000 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जप्त किया जा चुका है।





Related Articles

Back to top button