Breaking News

पार्सल ट्राली से गीतांजलि एक्सप्रेस टकराई, रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा


रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में देर रात एक बड़ा हादसा होते -होते टल गया. यहां पार्सल ट्राली से गीतांजलि एक्सप्रेस टकराई गई.मिली जानकारी के अनुसार पार्सल की एक ट्राली प्लेटफार्म नंबर 5-6 की तरफ से आ रही थी. इसी बीच प्लेटफार्म से गीतांजलि एक्सप्रेस छुटी ही थी कि पार्सल ट्राली टकरा गई.

इस हादसे के बाद रेलवे के कुछ अधिकारी पूरे मामले की जांच करने रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे. रेलवे के उच्च अधिकारियों ने ट्राली चलाने वाले कर्मचारी के खिलाफ आरपीएफ में मामला दर्ज करने के आदेश दिए है. 

वहीं इंजन को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भी जांच करवाया गया, जहां इंजन में किसी भी प्रकार की क्षति होना नहीं पाया गया है. लेकिन वहीं ट्राली के परखच्चे उड़ गए है।





Related Articles

Back to top button