छत्तीसगढ़
गैंगरेप के चारो आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में धर दबोचा पुलिस ने
राजनांदगांव जिले के साल्हेवारा गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने तू 20 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है बता दें कि अपने मामा के यहां रिश्ते में आई युवती का तालाब में ले जाकर चारों ने बारी-बारी से रेप किया था। रेप के बाद युवती को मरा हुआ समझ आरोपी भाग खड़े हुए थे।
मामले में साल्हेवारा टीआई ने बताया कि चारों आरोपियों टेकचंद, सीताराम पटेल, मया राम पटेल और आनंद यादव को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड में भेजा जा रहा है। बता दें कि युवती के पास जबरदस्ती पहुंच आरोपियों ने उसे खींचकर तालाब की सीढ़ियों की तरफ ले गए जहां आरोपियों ने मिलकर बारी बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।




