Breaking News

हाथी के शावक को गांव वालों ने मारकर दफनाया, गुस्साए एक जंगली हाथी ने मवेशीयों और ग्रामीण की ली जान |


कोरबा जिले में ग्रामीणों के द्वारा एक हाथी के शावक को मारकर जमीन में दफना देने का मामला सामने आया है। वहीं घटना के बाद जंगली हाथी ने ग्रामीण और तीन मवेशियों की जान ले ली. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीणों ने हाथी के शावक को मारकर उसे दफना दिया और उसके ऊपर धान की रोपाई कर दी. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटघोरा वन मंडल के बनिया गांव में ग्रामीणों ने कथित तौर पर हाथी शावक की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया. कटघोरा वन मंडल की अधिकारी प्रेमलता यादव ने बताया कि विभाग को जानकारी मिली थी कि बनिया गांव में ग्रामीणों ने एक साल के शावक को मारकर शव को गाड़ दिया है।

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल के लिए दल को रवाना किया गया है और गुरुवार को शव बरामद किया गया. यादव ने बताया कि ग्रामीणों ने शव को दफनाने के बाद उसके उपर धान रोप दिया था. शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम कराया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





Related Articles

Back to top button