प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज करेंगे सबसे बड़ी डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री आज गांधीनगर में डिफेंस एक्सपो 2022 का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री गुजरात में करीब 15,670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। गांधीनगर में आज डिफेंस एक्सपो (रक्षा प्रदर्शनी) का 12वां संस्करण शुरू होगा। यह देश का अब तक का सबसे बड़ी डिफेंस एक्सपो होगा।
पीएम मोदी गुजरात दौरे के दौरान राजकोट में 4,309 करोड़ रुपये और मोरबी जिलों में 2,738 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। भुज कच्छ से सांसद विनोद चावड़ा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि राजकोट में प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां 1.5 लाख से ज्यादा लोग पीएम मोदी की सभा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह पीएम मोदी 19वीं बार जूनागढ़ और राजकोट के दौरे पर आ रहे हैं।
PM Modi to embark on 2-day Gujarat visit today, lay foundation of projects worth Rs 15,670 cr
Read @ANI Story | https://t.co/n6npiBhJvg#PMModi #NarendraModi #pmmodiingujarat #Gujarat pic.twitter.com/w4Qho2SKmR
— ANI Digital (@ani_digital) October 19, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





