मनोरंजन

ये ढाई किलो का हाथ है कात्या, सनी देओल के डायलॉग ने छोड़ी छाप, जानें उनके जन्मदिन पर उनकी कमाई, अथाह संपत्ति के हैं मालिक


सनी देओल (Sunny Deol) पर्दे पर लाल-लाल, बड़ी-बड़ी आंखों के साथ मुट्ठी भींचे हुए जब-जब डायलॉग बोलते थें, दर्शकों की तालियां रुकने का नाम नहीं लेती थीं. ‘ जब ये ढाई किलो का हाथ किसी पे पड़ता है तो आदमी उठता नहीं, उठ जाता है’ या ‘फिर तारीख पर तारीख..तारीख पर तारीख… तारीख पर तारीख मिलती रही है..लेकिन इंसाफ नहीं मिला..मिली है तो सिर्फ ये तारीख’ .. ये डायलॉग सनी के मुंह से ही अच्छा लगता है और उनकी पर्सनैलिटी पर जमती भी है.

Read Also – कंगना रनौत ने दिवाली पर बांटे पीरियड ब्लड से बने लड्डू, काला जादू के आरोप पर बोली यह

सनी देओल के कई डायलॉग यादगार बन गए. बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के बड़े बेटे सनी का जन्म 19 अक्टूबर 1956 में हुआ था. पिता फिल्मों के सफल एक्टर थे तो बेटे के लिए फिल्मी दुनिया में करियर बनाना थोड़ा आसान रहा. 1982 में अमृता सिंह के साथ फिल्म ‘बेताब’ से डेब्यू करने वाले सनी ने सौ से अधिक फिल्मों में काम किया और खूब कमाई भी की और आज भी करोड़ों रुपए कमा रहे हैं.

Read Also – भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा मलिक ने अंडरगारमेंट्स में फोटो किया शेयर, रेड अंडरगारमेंट्स में ढाया गजब

सनी देओल पर्दे पर जितने दबंग नजर आते हैं, निजी जीवन में उतने ही शांत रहने वाले इंसान हैं. फैमिली मैन सनी के जन्म के समय धर्मेंद्र ने उनका नाम अजय सिंह देओल रखा था. फिल्मी दुनिया में आने के बाद सनी नाम मिला. अपने शानदार अभिनय की वजह से सनी को दो बार फिल्मफेयर और दो बार नेशनल पुरस्कार मिल चुका है.

धर्मेंद्र काफी बुजुर्ग हो गए हैं लेकिन सनी अक्सर अपने पिता को लेकर उन्हें वेकेशन पर जाते हैं, इतना ही नहीं अपने पिता के साथ काफी वक्त भी बिताते हैं. हाल ही में एक्टर की रिलीज हुई फिल्म ‘चुप’ ने भी अच्छा कारोबार किया है. चलिए बताते हैं कितने करोड़ के मालिक हैं धरम पुत्र सनी देओल.

Read Also – ओ साकी साकी गाने पर मैडम ने ब्लैक साड़ी में किया क्लासरूम में जबरदस्त डांस, लोग बोले मजा तो लड़का ले गया

‘दामिनी’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘घायल’, ‘गदर’ जैसी हिट फिल्में देने वाले सनी देओल ने पर्दे के पीछे यानी फिल्म मेकिंग में भी हाथ आजमाया. फिल्म इंडस्ट्री में सफल पारी खेलने के बाद सनी राजनीतिक गलियारों में भी सक्रिय हैं. साल 2019 में पंजाब के गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद चुने गए. करोड़ों की संपत्ति के मालिक सनी ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया था कि 60 करोड़ रुपए की चल संपत्ति उनके पास और पत्नी पूजा के पास 6 करोड़ की चल संपत्ति है.

Read Also – सिगरेट को हिंदी में क्या कहते हैं, जानें आईएएस इंटरव्यू के ट्रिकी सवाल

खुद के पास 26 लाख रुपए नगद और पूजा के पास 16 लाख नगद बताया था. इसके अलावा 21 करोड़ की अचल संपत्ति बताई थी. 1.69 करोड़ की कार और 1.56 करोड़ की ज्वैलरी बताई थी. इसके अलावा ये भी बताया था कि पत्नी पूजा पर 53 करोड़ का कर्ज है. ये तो हलफनामा साल 2019 का है. अब साल 2022 तक सनी की कुल संपत्ति 133 करोड़ रुपए की है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सनी हर महीने 1 करोड़ रुपए की मासिक कमाई करते हैं.





Related Articles

Back to top button