श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका चोटिल, टी-20 वर्ल्ड कप में टीम को बड़ा झटका

टी-20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच से श्रीलंका की टीम को बड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका चोटिल हो गए हैं और अब उनके टी-20 विश्व कप से बाहर होने की संभावना है. चोट की वजह से दिलशान मधुशंका नामीबिया के खिलाफ पहले मैच से बाहर हो गए हैं।
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक बायें हाथ के गेंदबाज दिलशान मधुशंका को मैच से एक दिन से पहले प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी, जिसके बाद एमआरआई कराया गया, जिसमें चोट की पुष्टि हुई. दिलशान मधुशंका ने एशिया कप में डेब्यू किया था और अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था. उन्होंने एशिया कप में छह विकेट लिए थे और उनकी इकोनॉमी भी अच्छी थी।
22 साल के युवा गेंदबाज मधुशंका को श्रीलंका का भविष्य बताया जा रहा है, ऐसे में उनके चोटिल होने से श्रीलंका की मुश्किल बढ़ गई है. जानकारी के मुताबिक श्रीलंका मधुशंका के रिप्लेसमेंट का जल्द ऐलान कर सकता है।
Sri Lankan seamer Dilshan Madhushanka likely to be ruled out of T20 World Cup due to injury
Read @ANI Story | https://t.co/vkGC2xUpqj#ICCT20WorldCup2022 #DilshanMadhushanka #cricket #SLvsNAM pic.twitter.com/jJj7CJgr0R
— ANI Digital (@ani_digital) October 16, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





