Breaking News
छत्तीसगढ़ से दुखद खबर, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी का निधन

छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक विधान सभा उपाध्यक्ष मनोज मांडवी का आज तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। बताते हैं, धमतरी के सर्किट हाउस में वे रुके थे। सुबह उन्हें हार्ट अटैक आया।
बताया जा रहा है कि अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी हृदय गति रुक गई। डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मांडवी अजीत जोगी सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर छ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। मंडावी बस्तर के प्रभावशाली नेता थे।





