Breaking News

भेंट-मुलाकात – भूपेश बोले मैं देखना आया हूँ कि लोगों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं


भेंट-मुलाकात के लिए कवर्धा विधानसभा के ग्राम झलमला पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वहां पचराही के शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख सम्रद्धि की कामना की।

झलमला में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचने पर आदिवासी नर्तक दल ने पारंपरिक लोकनृत्य के साथ किया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वागत। छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री बघेल ने की भेंट-मुलाकात की शुरुआत। यहां ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का खुमरी पहनाकर स्वागत किया। स्वास्थ्य मंत्री  टी एस सिंहदेव और वनमंत्री मोहम्मद अकबर भी हैं उपस्थित।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात में आम जनता को कर रहे हैं संबोधित। उन्होंने कहा – मैं देखना आया हूँ कि लोगों तक हमारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है या नहीं। ग्राम झलमला और आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में हैं उपस्थित।

भेंट मुलाकात में किसान घनश्याम साहू , लोहारीडीह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया – मेरा 1.50 लाख रूपये का कर्जा माफ हुआ है, इस पैसे से ट्रैक्टर खरीदा है, मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी और कहा कि अब किसानों का ट्रैक्टर लोन न चुका पाने की वजह से जब्त नहीं हो रहा है, किसानों को पैसा मिल रहा है वे समय पर अपनी किश्त पटा पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यहां उपस्थित लोगों से पूछा – कितने लोगों का राशनकार्ड बना है, इस पर बड़ी संख्या में आम जनता ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया।

वहीं प्रकाश अग्रवाल, ग्राम-चिल्फी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बताया कि अभी तक गोधन न्याय योजना के तहत गोबर बेचकर 40 हजार रूपये का लाभ कमाया है, मेरे घर में 10 गाय हैं, जिनसे प्राप्त गोबर बेचकर अच्छी आय हो रही है, इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी। भेंट-मुलाकात को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुपोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए हमारी सरकार ने सुपोषण अभियान की शुरुआत की है। इसके साथ ही इंदिरा ध्रुवे ने बताया कि आंगनबाड़ी में गर्म भोजन, अंडा और पौष्टिक आहार मिल रहा है, जिससे मेरे बच्चे की सेहत लगातार अच्छी हो रही है।

Source by Bhupesh Online

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button