Breaking Newsinh24छत्तीसगढ़

भाटागांव बस स्टैंड में खुलेआम गुंडागर्दी, होटल मालिक को दुकान से खींचकर युवकों ने पीटा, पुलिस प्रशासन मौन

रायपुर के भाटागांव बस स्टैंड में लड़कों की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है। जिसमें चार-पांच लड़के बस स्टैंड के भीतर एक होटल मालिक के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। इस दौरान एक युवक डंडे से दुकान मालिक को पीटते नजर आ रहा है। फिलहाल इस मामले में टिकरापारा थाने में FIR दर्ज नहीं हुई है। ये घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।

कहा जा रहा है कि आरोपी बस स्टैंड में घूमने वाले बदमाश हैं। आरोपी बसों में सवारी और होटल में खाने-पीने के लिए बाहर से आने वाले लोगों पर जबरदस्ती दबाव बनाते हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत पहले भी पुलिस थाने में की गई उसके बावजूद एक्शन नहीं हुआ।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लड़के एक होटल मालिक को दुकान से बाहर निकाल कर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट कर रहे हैं। वे उसे जमीन में पटककर लात-घुसे से मार रहे हैं। इस दौरान एक युवक डंडे से दुकान मालिक को पीटते नजर आ रहा है। फिलहाल इस मामले में टिकरापारा थाने में FIR दर्ज होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Back to top button