आए दिन बढ़ रहा है क्राइम का ग्राफ, युवक की हत्या करने वाले 8 शातिर पकड़ाए |

कुश अग्रवाल बलौदाबाजार – पुलिस चौकी द्वारा दशहरा पर्व के दिन ग्राम कोलिहा में अग्रवाल ईटा भट्ठा के सामने रोड पर मृतक रामस्वरूप वर्मा निवासी कोलिहा की रोड एक्सीडेंट से मृत्यु होने की सूचना पर 11 पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर कर जांच की जा रही थी।
शव निरीक्षण दौरान मृतक के सीने में किसी धारदार वस्तु से घोपना प्रतीत होने से डॉक्टर से शार्ट पीएम प्राप्त किया गया, जिसमें मृतक की मृत्यु का कारण किसी धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाना पाया गया ना मृतक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार वस्तु से सीने में चोट पहुंचाकर हत्या करना एवं मामले को एक्सीडेंट का रूप देना पाया जाने से धारा 302,201 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में हालात से वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा के निर्देशन में विशेष टीम गठित किया कर चौकी प्रभारी हितेश जंघेल के नेतृत्व में सभी संदिग्ध को चौकी तलब किया गया एवं पूछताछ कार्यवाही प्रारंभ किया गया। पूछताछ दौरान सभी संदेही गोलमोल जवाब दे रहे थे, उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि लगभग 20 दिन पहले नाचा कार्यक्रम में मृतक तथा आरोपी गण के मध्य लड़ाई झगड़ा एवं विवाद हुआ था।
इसके बाद उसी झगड़ा को लेकर आरोपी गण बदला लेने का प्लान बनाए थे एवं मौके की तलाश में थे। दशहरा के दिन मृतक को मोटरसाइकिल से लवन आते देखकर उसका आरोपियों द्वारा 03 मोटरसाइकिल से पीछा कर सर्किट हाउस के पास ओवरटेक कर रोक कर हाथ मुक्का से मारपीट करते कॉलेज रोड में अंदर अंधेरे तरफ ले गए और हाथ मुक्का से मारपीट किए फिर उसके सीने में गुप्ति से वार करने के बाद लाश व मोटरसाइकिल को मेन रोड पर लाकर एक्सीडेंट का रूप दे दिया गया।
सभी आरोपियों से पूछताछ बाद मेमोरेंडम कथन लेकर घटना समय पहने कपड़े एवं प्रयुक्त हथियार तथा 03 नग मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। मामले में धारा 34 भादवि, 25,27 आर्म एक्ट जोड़ते हुए सभी 08 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में सउनि नरेंद्र मारकंडे प्र.आर. धनंजय यादव, भारत भूषण पठारी, अजय अंचल, विनोद बंदे आरक्षक केशव पटेल, केशव भट्ट, ईश्वर यादव, रंजीत कुर्रे सूरज बंजारे, गुमान जायसवाल एवं अन्य स्टाफ , सायबर सेल से कुमार जयसवाल का विशेष योगदान रहा।
अपराध क्र.- 835/22 धारा 302,201,34 भादवि, 25,27 आर्म्स एक्ट
आरोपियों के नाम
- पुनी राम वर्मा पिता नोहर वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी कोलिहा
- शिवा उर्फ आदित्य कुमार वर्मा पिता रवि नारायण उम्र 21 वर्ष निवासी परसापाली
- विजय कुमार केवट पिता गंगा प्रसाद केवट उम्र 21 वर्ष निवासी डोंगरा
- सुनील वर्मा पिता योगेश वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी कोलिहा
- चंद्र देव वर्मा उर्फ चेनू पिता टिकेश्वर प्रसाद वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी कोलिहा
- वीरू यादव पिता छत्रु यादव उम्र 18 वर्ष निवासी कोलिहा
- आदित्य कुमार वर्मा सीता सूर्यपाल उर्फ सूर्यपाल उम्र 19 वर्ष निवासी परसा पाली
- अजय कुमार केवट उर्फ जकला पिता राजकुमार केवट उम्र 20 वर्ष निवासी डोंगरीडीह





