लव जिहाद का सनसनीखेज मामला, दोस्ती कर बनाया अश्लील वीडियो, दुष्कर्म किया और बनाने लगा धर्म परिवर्तन का दबाव

टीकमगढ़ जिले में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार यहां दोस्ती की आड़ में अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म किया और इसके साथ ही धर्म परिवर्तन के लिए भी पत्र लिखवाया गया है. पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया 3 लोगों को गिरफ्तार.शेष की तलाश जारी है।
बताया जा रहा है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु नगर के व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना दिया था.मौके पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने प्रर्दशनकारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आवश्वासन दिया है। पूरा मामला खरगापुर थाना कस्बा क्षेत्र का है.जहां लोगों ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग को डरा-धमकाकर दुराचार किया.साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय से उसे ब्लैकमेल कर रहा था।
दरअसल आरोपी ने पीड़िता पर धर्म परिवर्तन करने के लिए भी दबाव बनाया. पीड़ित बच्ची और उसके परिजनों की शिकायत पर खरगापुर थाना पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ धारा 376, 366, 506, 109 सहित पॉस्को एक्ट और मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
फ़िलहाल 4 आरोपी अभी फरार हैं.जिनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज स्थानीय लोगों ने बाजार बंद रखकर धरना प्रदर्शन किया. जानकारी लगते ही टीकमगढ़ एसडीओपी बीडी त्रिपाठीसहित एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शनकारियों की सुन उन्हें शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि लड़की की शिकायत पर 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है.शेष 4 आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शेष 4 आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त प्रकरण में पीड़िता ने बताया कि उसपर शादी का दबाव देकर धर्म परिवर्तन के लिए कहा गया था इसलिए मामले में धर्म परिवर्तन से संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं: प्रभारी मीना पटेल, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश (07.10) pic.twitter.com/twsZCBHnQU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 8, 2022





