Breaking News

रायपुर – पति की गला रेतकर हत्या, पत्नी का गुस्सा नही हुवा शांत तो काट डाला गुप्तांग भी, सनसनीखेज हत्याकांड में पत्नी गिरफ्तार


रायपुर से सटे दुर्ग जिले के अमलेश्वर इलाके में एक महिला ने काली और बदसूरत कहने पर अपने पति की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला इतने गुस्से में थी कि बंद कमरे में हत्या करने के बाद उसने पति का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया। इसके बाद उसके साथ कमरे में ही सोती रही। फिर रोती हुई बाहर निकली और शोर मचाने लगी कि कोई उसके पति की हत्या करके चला गया। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम कापसी निवासी 40 वर्षीय अनंत सोनवानी की किसी ने बीती रात हत्या कर दी। आज सुबह उसकी पत्नी के द्वारा शोर मचाने पर आस पास के लोगों को उसकी जानकारी हुई। उनके द्वारा सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। पुलिस को बेडरूम में अनंत की लाश फर्श पर पड़ी मिली। उसके गले, गाल, कान, पेट, व गुप्तांग में धारदार हथियार से वार के चोट दिख रहे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी पाटन देवांश राठौर घटना स्थल पर पहुँचे।

रात को मृतक के साथ उसकी पत्नी संगीता (34) ही बच्चो के साथ घर पर थी। लिहाजा एसडीओपी ने उससे पहले पूछताछ की। जिसमें उसने पहले बताया कि रात को वह घर से थोड़ी देर के लिए बाहर निकली थी फिर वापस लौटने पर देखा कि पति की किसी ने गला रेत कर हत्या कर दी है। जिस पर एसडीओपी ने उससे पूछा कि जब रात को हत्या हो गयी थी तो किसी को इसकी सूचना क्यो नही दी। तब महिला कहने लगी कि सुबह सो कर उठने पर हत्या होने की बात पता चली। बार बार बयान बदलने पर एसडीओपी ने संदेह के आधार पर उसे हिरासत में भेजकर महिला पुलिसकर्मियों से सख्ती से पूछताछ करवाई। जिसमें उसने हत्या करना कबूल कर लिया।

34 वर्षीय संगीता ने बताया कि उसकी अनंत से दूसरी शादी है। महिला पहले से विवाहित थी। दो साल पहले कोरोना के चलते अनंत की पत्नी की मौत हो गयी थी। उसके 6 माह बाद उसने संगीता से शादी कर ली थी। पहली शादी से अनंत का 12 साल का बेटा है जबकि दूसरी शादी उसने संगीता से की थी, जिससे भी उसे बेटी हुई है जो फिलहाल चार माह की है।

शादी के बाद से ही अनंत अपनी पत्नी संगीता को काली कलूठी बोलकर व लड़का जैसे दिखने की बात पर ताने मार कर मारपीट करता था और घर से लगातार निकाल देने की धमकी देता था जिससे संगीता परेशान हो चुकी थी। कल रात संगीता का 12 वर्षीय सौतेला बेटा हर्ष मोबाइल पर प्री फायर गेम खेल रहा था जिसे संगीता ने डांट दिया। जिससे नाराज होकर अनंत ने संगीता के साथ पुनः मारपीट कर गाली गलौच की। जिससे आक्रोशित होकर संगीता ने अनंत के सोने के बाद घर मे रखे टंगिया से उस पर ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।

मरने के बाद भी संगीता का गुस्सा शांत नही हुआ और उसने अनंत का गुप्तांग काट डाला। फिर टंगिया को पास के कुएं में फेंक कर अपनी रक्त रंजित साड़ी को बेड के नीचे छुपाकर खुद दूसरे कपड़े पहन कर सो गई। और सुबह उठ कर अज्ञात हत्यारों द्वारा हत्या की बात फैला दी। पुलिस ने हत्या व साक्ष्य छुपाने के आरोप में आरोपिया को गिरफ्तार कर लिया है। वही इस घटना से दो मासूमो के सर से मां- बाप का साया उठ गया है। एक बच्ची सिर्फ 4 माह की दूधमुंही बच्ची है।





Related Articles

Back to top button