Breaking News

दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश की सूचि जारी, ताबडतोड छुट्टियां मिली इस साल


दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश के संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को प्रस्ताव भेजा है।शिक्षा सत्र 2022-23 ( 16 जून 2022 से 30 अप्रैल 2023 तक ) में राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं के लिये अवकाश दिए जाएँगे। 

दशहरा अवकाश दिनांक- 03,10,2022 से 07,10,2022 तक कुल 05 दिन रहेगा। दीपावली अवकाश दिनांक 21,10,2022 से 26,10, 2022 तक कुल 06 दिन रहेगा। शीतकालीन अवकाश दिनांक 23,12,2022 से 28,12,2022 तक कुल 06 दिन रहेगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश दिनांक 01,05,2023 से 15,06,2023 तक कुल 46 दिन रहेगा। कुल 63 दिन अवकाश रहेगा।

आदेश लोक शिक्षण संचालनालय से जारी किया गया है। शिक्षा सत्र 2022-23 ( 16 जून 2022 से 30 अप्रैल 2023 तक ) में शासकीय, अनुदान प्राप्त गैर अनुदान प्राप्त शालाओं एवं डीएड / बीएड / बीएड / एमएड कॉलेजों में दिये जाने वाले अवकाश की सूची जारी कर दी गई है





Related Articles

Back to top button