डिवाइडर पर सो रहे लोगो को ट्रक ने कुचला, 4 की मौत तीन घायल |

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में डिवाइडर पर सो रहे लोगो को ट्रक ने कुचल दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है.
बताया जा रहा है कि हादसा आज सुबह करीब चार बजे हुआ है. इस घटना में शामिल वाहन का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. इस मामले में उपयुक्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
सीमापुरी में DTC डिपो रेडलाइट पार करते समय 1:51 बजे एक अज्ञात तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे 4 लोगों को कुचल दिया और 2 लोगों को घायल कर दिया। दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई और एक को मृत घोषित किया और चौथे की प्राथमिक उपचार के दौरान मृत्यु हो गई: दिल्ली पुलिस pic.twitter.com/TipBI0VuHu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 21, 2022
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.





