खेल जगत

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी हुवे बाहर


आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का सोमवार शाम को ऐलान कर दिया. चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 सदस्यीय टीम चुनी है. इस टीम में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल फिट होकर लौट आए हैं. चोटिल रवींद्र जडेजा को चोटिल होने के कारण टीम में जगह नहीं मिली है.

एशिया कप में अपनी धारदार बॉलिंग से प्रभावित करने वाले युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी इस टीम में जगह मिली है. वहीं चयनकर्ताओं ने दो विकेटकीपर बल्लेबाजों को जगह दी है, जिसमें ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक का नाम शामिल है.

इस टीम में चार खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के तौर पर रखा है, जिसमें सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि विश्नोई और दीपक चाहर का नाम शामिल है।





Related Articles

Back to top button