Breaking News

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने जारी किया विडीयो, सरकार और मिडिया पर साधा निशाना


छत्तीसगढ़ – भाजपा मुख्य प्रवक्ता और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने एक वीडियो जारी कर सरकार पर ही नहीं मिडिया में पेड न्यूज़ को लेकर भी चेतावनी भरे अंदाज़ में बातें कही हैं। बता दें कि पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर हमेशा सरकार के खिलाफ हमलावर रहे हैं।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि राज्य को केंद्र से किस मद में कितना बकाया भुगतान लेना है, उसे भुपेश सरकार से स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा विधायक दल केंद्र से छत्तीसगढ़ के हक के पैसे के लिए उनके साथ जरूर जाएगी।

उन्होने कहा कांग्रेस डर्टी पॉलिटिक्स के तहत पेड न्यूज़ छपवा कर केंद्र की भाजपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश करना बंद करे। भाजपा ने अभी इस प्रकार की भ्रामक खबर छापने वाले प्रदेश के एक लोकप्रिय समाचार पत्र के खिलाफ प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया में शिकायत की है ।





Related Articles

Back to top button