Breaking News

पुलिस कैंप पर माओवादियों ने किया हमला, ग्रेनेड लांचर और की अंधाधुंध फायरिंग भी


बैलाडीला की पहाड़ी के नीचे खोले गए नए पुलिस कैंप पर माओवादियों ने हमला किया है। जंगल की तरफ से माओवादियों ने कैंप पर 15 BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे हैं। साथ ही अंधाधुंध फायरिंग भी की।

नक्सलियों के इस हमले से CAF के 2 जवान और 2 महिला मजदूर घायल हो गईं। हालांकि, सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। एक महिला मजदूर को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि दोनों जवान और दूसरी महिला मजदूर का कैंप में ही उपचार किया गया। मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, दंतेवाड़ा जिले के अति संवेदनशील इलाके हिरोली में हाल ही में पुलिस कैंप स्थापित किया गया है। बुधवार की रात माओवादियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी के नक्सलियों ने कैंप पर अचानक हमला कर दिया। अचानक हुई इस गोलीबारी के बाद जवानों ने फौरन मोर्चा संभाल लिया।

नक्सलियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब 40 मिनट तक यहां रुक-रुक कर गोलीबारी हुई। नक्सलियों की फायरिंग में CAF के आरक्षक सलीम लकड़ा के पीठ में और आरक्षक किशन सूर्यवंशी के दाहिने कान के पीछे गोली लगी।





Related Articles

Back to top button