भीषण सड़क हादसे में 35 लोगों ने गवाई जान, बस ने दर्जनों लोगों को रौंदा

गाजियांटेप के दक्षिण-पूर्वी प्रांत जिले पेट्रोल पंप के पास एक भीषण हादसा हुआ है. गाजियांटेप के पूर्व में सड़क पर दुर्घटना स्थल पर मौजूद गर्वनर दावुत गुल ने कहा- सुबह करीब 10:45 बजे का है. इस हादसा से पहले सड़क पर कार हादसा हुआ तो एंबुलेंस आई और फिर कुछ घायलों को अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी।
इसके तत्काल बाद वहीं पर अचानक से तेज रफ्तार में आई यात्री बस दर्जनों लोगों को रौंदते हुए चली गई. टक्कर के बाद बस को पलट कर छोड़ दिया गया. इस खौफनाक दुर्घटना में आपातकालीन कर्मियों और पत्रकारों सहित मौके पर 16 लोगों की मौत हो गई थी. अन्य 20 से अधिक लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती में कराया गया था।
हालांकि, तुर्की के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका ने बाद में अपडेट किया कि मार्डिन में हुई घटना में 16 लोगों की मौत हो गई और 29 अन्य घायल हो गए, जिसमें आठ घायलों की हालत गंभीर है. अपडेट के मुताबिक, इस घटना में अभी तक कुल 35 लोगों ने अपनी जान गंवाई है.





